मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले के 16 प्रखंडों में कुल 48 पदों के पारा लीगल वालेंटियरों (पीएलवी) की जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से बहाली की प्रकिया चल रही है। इसको लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। इस पद के लिए छह सौ से अधिक आवेदकों ने आवदेन किया है। इनमें डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं व युवतियां है। पहली बार इतनी अधिक संख्या में महिलाएं व युवतियां इस पद के लिए आगे आई हैं। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए प्रवेशपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया चल रही है। 17 से 20 मार्च तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने बताया कि साक्षात्कार के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही साक्षात्कार के कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा की जाएगी। पद के प्रति महिलाएं गंभीर, आवेदनों में नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.