पारा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आगामी दो अगस्त 2026, रविवार को आयोजित होने वाली पारा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पर्षद द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार परीक्षा नियंत्रक के आदेश से यह निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि फिलहाल परीक्षा टाल दी गई है। पारा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की नई एवं निर्धारित तिथि की सूचना जल्द ही पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.