पारा मेडिकल के पास बाउंड्री निर्माण कार्य को स्थानीयों ने रोका
रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स लगातार अपनी प्रोपर्टी पर बाउंड्री करा रहा है। पिछले पांच महीने में कई हिस्सों को अपने कब्जे में ले चुका है। फिलहाल बाउंड्री निर्माण कार्य रिम्स के पारा मेडिकल संस्थान के पास चल रहा है, पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। ठेकेदार रोहित अग्रवाल ने बताया कि 20 से 30 की संख्या में लोग पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक दिया और धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि उनका कहना था कि जो उनको रोड दिया गया था, उसपर किसी ने घर बना लिया है। अब लोगों का कहना है कि उस रोड को क्लियर करा दिया जाए उसके बाद ही बाउंड्री की जाए। उससे पहले बाउंड्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.