मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारा मेडिकल की परीक्षा देकर लौटने के दौरान रविवार को एक छात्रा लापता हो गई। वह जहानाबाद जिले की रहने वाली है। वह अपने भाई के साथ शहर के दीवान रोड स्थित एक कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से जहानाबाद लौट रहे थे। इस दौरान आम गोला और रामदयालु के बीच छात्रा कुछ सामान लेने के लिए बाइक रुकवाई। इसके बाद लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर भाई ने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...