सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनएचएम के तहत विभिन्न पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए संत जोंस स्कूल फरसाबेड़ा में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सीएस डॉ सुंदर मोहन सामद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया गया कि स्टाफ नर्स-एसएनसीयू के 09 रिक्त पद तथा एएनएम-आरसीएच के 24 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। एएनएम आरसीएच पद के लिए कुल 167 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं स्टाफ नर्स-एसएनसीयू पद के लिए 171 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था। जिसमें 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। मौके पर सीएस डॉ. सुंदर मोहन सामद, जिला नियोजन पदाध...