लखनऊ, अप्रैल 22 -- पारा के भपटामऊ में बुधवार सुबह स्वर्ण व्यापारी कप्तान सिंह सरदार (55) ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीसरी बहू ने एक साल पहले परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था जिससे मृतक काफी परेशान चल रहा था। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से कासगंज निवासी कप्तान सिंह सरदार (55) स्वर्ण व्यापारी थे और पारा के भपटामऊ में मकान बनाकर बेटे कुलदीप बहू पूजा और अजय और बहू रीना के साथ रहते थे। पत्नी इंद्रावती दो बेटों पवन और विवेक के साथ कासगंज में रहती हैं। बड़े बेटे कुलदीप ने बताया कि छोटे भाई पवन की पत्नी मोहिनी ने पिछले वर्ष जुलाई माह में परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा मध्य प्रदेश के मं...