लखनऊ, अप्रैल 15 -- पारा में तिकुनिया के पास शारदा सहायक नहर के किनारे जंगल में बुधवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शारदा नहर के किनारे स्थित जंगल में सूखे पड़े पत्तों में लगी आग फैली और विकराल हो गयी। आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी यह भी पढ़ें- घरों की ओर बढ़ने लगी जंगल की आग, पाया काबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...