लखनऊ, मार्च 4 -- पारा में शराब ठेके पर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पत्थर लखनऊ, संवाददाता। पारा थानाक्षेत्र के वादर खेड़ा रोड स्थित एक देसी शराब ठेके के बाहर मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और देखते ही देखते पत्थर चलने लगे। यह देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस ठेके पर शराबियों के बीच आए दिन कहासुनी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोगों की मौजूदगी से आसपास के दुकानदारों और निवासियों को परेशानी होती है। क्षेत्रीय लोगों ने यह भी बताया कि कई बार शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। मंगलवार देर रात शराब ठेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.