पारा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालीजन
लखनऊ, अगस्त 5 -- पारा की तैय्यबा खातून (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि ससुरालीजनों से तैय्यबा की तबियत खराब होने की सूचना पर जब वह सब राजाजीपुरम के आरएलबी अस्पताल पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। पति व ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मायके पक्ष की शिकायत पर पारा पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बलरामपुर उतरौला के राम नगरिया निवासी हबीबुर्रहमान के मुताबिक पिछले साल 22 फरवरी को बहन तैय्यबा का निकाह पारा के सलेमपुर पतौरा निवासी अब्दुल रहमान से हुआ था। भाई हबीबुर्रहमान का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीज दहेज के लिए तैय्यबा को प्रताड़ित करने लगे थे। 12 अक्तूबर 2025 को अब्दुल और उसके परिजनों ने कारोबार के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.