लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता राजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। शंकुतला मिश्र उपकेंद्र की लाइन ब्रेकडाउन होने से आठ घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं रहीमाबाद में कौवे ने हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो गया। वहीं सीतापुर रोड स्थित गल्ला मंडी में तेज रफ्तार वाहन ने बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पारा के शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र में सुबह 7:45 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे अशोक विहार, शुक्ला विहार और अर्जुन विहार सहित अन्य इलाकों की बत्ती गुल हो गई। सुबह का वक्त होने के कारण घरों में पानी की किल्लत हो गई, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बिजली फिर चली गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.