पारा में बिजली कटौती के दौरान छत पर टहल रहे युवक की गिरकर मौत
लखनऊ, जून 18 -- पारा इलाके में बुधवार रात बिजली कटौती के दौरान दो मंजिला मकान की छत पर टहल रहा युवक अचानक जमीन पर आ गिरा। यह देखकर परिजन युवक को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धेश्वर निवासी सुमित गुप्ता(28) ई-रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी पलक और बीस दिन का बेटा है। छोटे भाई अमित ने बताया कि बुधवार रात बिजली चली गई थी। भाई खाना खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर टहलने चले गए। कुछ देर बाद एक जोर की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन कमरे से बाहर निकले। देखा कि जमीन पर सुमित लहूलुहान हालत में पड़ा था। यह देखकर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन सुमित को गंभीर हालत में रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.