लखनऊ, अप्रैल 21 -- काकोरी, संवाददाता। पारा इलाके में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 65 हजार की नगदी समेत आठ लाख के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार सुबह पीड़ित के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।खुशहालगंज निवासी शान बाबू ने बताया कि सोमवार को घर में ताला बंदकर वह आउटर रिंग रोड के पास अपने प्लाट पर निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटे तो गेट में लगा ताला टूटा था। यह देखकर वह घबरा गए और घर के अंदर गए। वहां देखा कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 65 हजार रुपये नगद और करीब आठ लाख के जेवर उठा ले गए। कमरे में सारा सामान फैला हुआ था। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दी। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.