पारा में ताड़ी पीने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ, जून 19 -- पारा के सिन्धी खेड़ा के पास गुरुवार देर रात यश वर्मा (19) परिजनों को बेहोशी हालत में मिला। परिजन युवक को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोस्तों पर ताड़ी में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। नरपतखेड़ा निवासी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि छोटा बेटा यश गुरुवार शाम चार बजे घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह दोस्तों के साथ ताड़ी पी रहा था। बड़े भाई सौरभ ने बताया कि यश सिन्धी खेड़ा के पास रात 11 बजे बेहोश मिला था। परिजन यश को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा में डॉक्टर ने यश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यश की मौत करीब एक घंटे पहले ही हो चुकी है। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.