लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के जलालपुर फाटक के पास रविवार देर रात जुआरियों ने एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया। अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देरकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। घायल अधिवक्ता सुहैल ने बताया कि वह रविवार देर रात जलालपुर फाटक के पास से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों की चीख सुन वह रुक गए। वहां देखा कि कुछ जुआरी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। वह उस व्यक्ति को बचाने के लिए पहुंचे। अधिवक्ता का आरोप है कि जुआरियों ने उस व्यक्ति को छोड़कर उनके साथ मारपीट करने लगे। अधिवक्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित लहूलुहान हालत में पारा थाने शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल अधिवक्ता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पारा इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश क...