पारा मिलिट्री में असिस्टेंट कमांडेंट बने राज उज्जवल
देवघर, सितम्बर 3 -- सारवां प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मझिलाडीह गांव निवासी दुकानदार उपेंद्र बरनवाल व रेणु देवी के पुत्र राज उज्ज्वल ने यूपीएससी के तहत सीएपीएफ की परीक्षा में 37वां रैंक हासिल कर पारा मिलिट्री में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अपना परचम लहराकर सारवां सहित जिला का नाम रौशन कर सबको गौरवान्वित किया है। राज उज्ज्वल की सफलता से सारवां सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर है। इस संबंध में राज उज्ज्वल ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, परिवार, मित्र और गुरुजनों को दिया है। बताया कि उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई भंडारकोला डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। प्लस टू के बाद दिल्ली युनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की। बताया कि वहीं तीन साल के एनसीसी का अनुभव प्राप्त हुआ और मन में देश सेवा का भाव जगा। अब वह पारा मिलिट्री ऑफिसर बनकर सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.