फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दो दिन की राहत देने वाले गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं का असर कम होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और दिनभर उमस का भी असर बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम में मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। पिछले दो दिनों के दौरान चली ठंडी हवाओं और आंशिक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की तल्ख धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हवा में बढ़ी गर्...