पारा फिर 44 डिग्री के पार, जनजीवन बेहाल
संभल, मई 21 -- जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं, जबकि बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम का असर अब सीधे लोगों की सेहत, कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में कई दिनों से तापमान काफी बढ़ गया है। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी समस्या हो रही है। भीषण गर्मी की वजह से जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.