वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी और लू ने बेहाल कर रखा है। पिछले पांच दिनों में दूसरी बार दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं प्रयागराज (45.2 डिग्री) के बाद बनारस सूबे का सबसे गर्म जिला रहा। अगले दो दिनों तक यही हाल रहने का अनुमान है। हालांकि उसके बाद लू से राहत की संभावना जताई जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 और 30 अप्रैल को बादलों की आहट के साथ बूंदाबादी के आसार भी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही धूप का तीखापन परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कल हो सकती भीषण गर्मी, 60 जिलों में लू की चेतावनी स्थिति यह थी कि सुबह 11 बजे ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दोपहर में चल रही लू लपटों को लोगों तक पहुंचा रही थी। ...