मेरठ, जून 7 -- मेरठ। कुछ दिनों की राहत के बाद शनिवार को मौसम ने मेरठ में फिर से तेवर दिखा दिए। दस दिनों के बाद मेरठ में पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नमी और गर्मी की जुगलबंदी से वेट बल्ब तापमान भी 31.11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सामान्य स्थिति में यह 30 डिग्री सेल्सियस तक ही होना चाहिए। ऐसे में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। फिलहाल 11 जून तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी और उमस का यह दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 40 एवं 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। यह भी पढ़ें- अभी चिलचिलाती गर्मी से नहीं मिलेगी निजात शुक्रवार के सापेक्ष दिन में 5.8 एवं रात में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सिय...