जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहने से बुधवार को लोग भीषण तपिश से बेहाल हो गए। सूर्य की तीक्ष्ण किरणें चमड़ी झुलसा दे रही थीं। दिन भर लोगों को गर्म पछुआ हवा का प्रकोप झेलना पड़ा। हवा 15 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। शहर में लोग सिर पर गमछा तौलिया रखकर चल रहे थे लेकिन ग्रामीण इलाके की सड़कें तो दोपहर में लगभग सूनी हो गई थी। ई-रिक्शा चालक गर्म हवा से बचने के लिए रिक्शा के आगे भीगा बोरा बांधकर चल रहे थे। भीषण तपिश को देखते इंटर कालेजों के भी खिलने बंद होने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सूरज के साथ साथ बढ़ रहा तापमान धूप का आलम यह था कि सुबह सात बजे से ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे। साढ़े सात बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.