चंदौली, अप्रैल 26 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतर लोग सुबह और शाम के समय ही खरीदारी करना सुरक्षित समझ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों, राहगीरों, स्कूली बच्चों, ठेला-खोमचा वालों को हो रही है।शहर हो या गांव हर जगह लोग तपिश से बेहाल है। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पास शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हर कोई छावं तलाश में भटकता...