चंदौली, अप्रैल 20 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मौसम काफी तल्ख हो गया है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे घर से बाहर सड़कों पर निकलना कठिन हो गया है। तेज धूप और पछुआ हवाओं के प्रभाव से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत से ही लू जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पारसुबह 11 बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम 4 बजे तक तो सड़कों पर आवाजाही लगभग ठप रही। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले या काम को शाम तक टाल दिए। बाजारों में भी इसका असर दिख रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.