पारा पहुंचा 43 डिग्री, आसमान से बरसी आग
रामपुर, मई 24 -- रामपुर। भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोग भीषण गर्मी से बेहाल दिखे। इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिख रहे हैं। दिन प्रतिदिन मौसम की मार लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम की बेरूखी से इंसान से लेकर परिदें तक परेशान हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की सुबह आठ बजे ही जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू से हर व्यक्ति परेशान दिखाई दिया। दोपहर के समय मिस्टन गंज, ज्वाला नगर, शादाब मार्केट,सिविल लाइंस सहित कई इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग मुंह पर गमछा बांधकर आते व जाते दिखाई दिए. यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, लू ने लोगों को झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.