पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया
मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- बैसाख की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों का कहर बढ़ गया। शनिवार को पूर्वान्ह से ही झुलसा देने वाली हवा के थपेड़े पड़ना शुरू हो गए। दोपहर के समय झुलसाती गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे हो उठे। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जोकि मौजूदा गर्मी के सीजन में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के तेवर और तीखे हो गए। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप काफी तेज महसूस की गई और हवा में भी गर्माहट काफी बढ़ गई। गर्मी के तेवर तीखे देखकर लोगों ने बिना ज्यादा जरूरत के घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा। यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे ही पारा 42, सूनीं पड़ी सड़क और गलियां जिसके चलते सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। जरूरी काम होने के चलते घर से बाहर निकले लोग चिलचिलाती धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.