पारा पहुंचा 42 डिग्री, तीखी धूप और लू ने किया बेहाल
चंदौली, मई 16 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम आए आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था लेकिन इसके बाद मौसम फिर तल्ख हो गया है। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह से ही तीखी धूप निकलने के कारण दिनभर गर्म हवा चलती रहीं, जिससे लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। राहगीरों व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते दिनों आई आंधी और बारिश के बाद से मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। शनवार को तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से राहगीरों, यात्रियों और स्कूली बच्चों, शिक्षकों को आवागमन में परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.