पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- जिले में मंगलवार को सुबह से ही मौसम गर्म बना रहा और दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले लगभग तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। सुबह के समय हल्की गर्म हवाएं चल रही थीं, लेकिन दोपहर होते-होते ये तेज लू में बदल गईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछा और रुमाल का सहारा लेते नजर आए। महिलाएं भी सिर पर दुपट्टा बांधकर ही घर से बाहर निकलीं। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। जगह-जगह गन्ने के जूस, ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। तेज गर्मी के चलते थोड़ी ही देर में लोगों का मुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.