बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीजों की बढ़ी संख्या बुजुर्गों व बच्चों की रखें विशेष ध्यान फोटो : नूरसराय01-नूरसराय अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों का इलाज करते डॉ. अनिल कुमार। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। चिकित्सक गर्मी से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। खासकर, बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में गर्म हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी का बढ़ता गया पारा, अंगौछा और छाता ही अब सहारा इससे दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.