पारा पहुंचा @ 43.1 डिग्री, आसमान से बरसी आग
रामपुर, जून 8 -- रामपुर। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण लू (हीटवेव) के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। नौतपा के बाद आसमान से बरसती आग के कारण क्षेत्र में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सुबह नौ बजते ही सूरज के तेवर तल्ख हो जा रहे हैं और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। भीषण लू (हीटवेव) के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इस चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को रुला कर रख दिया है। शहर के मुख्य बाजारो में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सड़को पर लोग बहुत ही जरुरी कामों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों का घरों के अंदर भी बुरा हाल है। घरों में एसी,कूलर और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.