कानपुर, मई 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जेठ के महीने में बैशाख की तपिश का एहसास कराने वाला मौसम और अधिक तल्ख हो चला है। रविवार को सुबह 8 बजे से ही आसमान से आग सी बरसती नजर आई। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। घरों से निकले लोग सड़क किनारे पेड़ों की छांव में राहत खोजते दिखे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारगर्मी का प्रभाव रविवार को सुबह से ही खिली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होने तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंचे तापमान के कारण लोग धूप से बचने की जुगत करते नजर आए। तेज ध्ूाप से बचने को मुसाफिरों ने पेड़ों की छांव में शरण ली। रेलवे स्टेशनों पर पंखों से निकल रही गर्म हवा से बचने को यात्री प्लेटफार्म पर लगे पेड़ों की छांव में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। वहीं दोपहर की गर्म हवा के थप...