पारा दस डिग्री तक लुढ़का, गर्मी की तपिश से बड़ी राहत
शामली, जून 2 -- गत पांच दिनों से मौसम के तेवर नरम पड़ने से पारा दस डिग्री तक लुढ़क गया इससे गर्मी की तपिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को भी आसमान में सुबह के समय बादल छाये रहे, हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन वह भी अन्य दिनों की अपेक्षा हल्की रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। गत चार दिनों पूर्व दो बार आयी आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार में भी सुबह के समय आसमान में बादल छा गए। बारिश आने की संभावना जतायी जा रही थी लेकिन बादल गर्जे तो जरूर नहीं बिन बरसे ही गुजर गए। यह भी पढ़ें- मेघ की दस्तक तो धूप ने बढ़ा दी बेचैनी, पारा 39 पार सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.