पारा चढ़ा पर गरज-चमक के साथ बारिश भी है तैयार! दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
पीटीआई, मई 9 -- Delhi Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार और मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'ऑरेंज अलर्ट' का मतलब है ''सतर्क रहें'', जो प्रतिकूल मौसम की संभावना को दर्शाता है। वहीं इससे पहले दिल्ली के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडक रही और वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में शनिवार की सुबह तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 1.2 डिग्री अधिक और सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री कम था। पालम में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 2.7 डिग्री अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.