ललितपुर, अप्रैल 7 -- मड़ावरा। भगवान भास्कर के तेवर दिखाते ही मिट्टी के मटकों की डिमांड बढ़ गयी है। लोग शीतल जल के लिए इन मटकों को अपने घर व कार्यस्थलों पर ले जा रहे हैं। मांग बढ़ते देख मिट्टी के बर्तनों की दुकानों को कारोबारियों ने सजा लिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने फ्रिज के ठंडे पानी से दूरी बना ली है। यह लोग मिट्टी के मटके का ठंडा पानी पीना मुनासिब समझ रहे हैं। अप्रैल माह से पारा चढ़ते ही मिट्टी के मटकों की डिमांड तेजी के साथ बढ़ गयी। लोग अच्छे मटकों की तलाश में लगे हैं। इसको ध्यान में रककर कारोबारियों ने जगह-जगह सड़क किनारे मटकों व अन्य मिट्टी के बर्तनों को सजा लिया है। आते जाते समय मिट्टी के यह बर्तन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। स्टाइलिश सुराही देख अपने आप प्यास लगने लगती है।मड़ावरा में भी मिट्टी के बर्तनो...