रामपुर, मई 3 -- रामपुर। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। रविवार को रामपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर समय खासकर तेज धूप से लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर ढककर व छाते का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सूने पड़ गए हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पंखों और कूलरों की मांग भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों दृारा लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने को कहा गया है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है इसलिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की जरूरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.