रामपुर, अप्रैल 28 -- जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते उमस और गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिन में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी और तापमान दोनों बढ़ने से उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...