वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी। पारा चढ़ने के साथ लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। जिले में सोमवार को यानि 27 अप्रैल को 765 मेगावॉट बिजली की खपत हुई। पिछले एक सप्ताह में अप्रैल में खपत बढ़ी है। बिजली की मांग का यह आंकड़ा पिछले वर्ष जून जुलाई में था लेकिन इस वर्ष अप्रैल में ही बढ़ी खपत से बिजली विभाग के माधे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई दे रही हैं। ट्रांसमिशन विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को 725 मेगावॉट, 19 अप्रैल को 724 मेगावॉट, 20 अप्रैल को 750 मेगावॉट, 21 अप्रैल को 750 मेगावॉट, 22 अप्रैल को 762 मेगावॉट बिजली खपत हुई। यह भी पढ़ें- अनुमान ध्वस्त: 28399 मेगावाट पार पीक डिमाण्ड इसी तरह 23 अप्रैल को 782 मेगावॉट, 24 अप्रैल को 789, 25 अप्रैल को 780, 26 अप्रैल को 260 मेगावॉट बिजली खर्च हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...