रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। अप्रैल में ही भीषण गर्मी होने के चलते बिजली विभाग का सिस्टम हांफने लगा है। दिन में कई-कई बार बिजली के कट लग रहे हैं और घंटों तक सप्लाई बंद हो रही है। शासानादेश के अनुसार शहर के क्षेत्र में बिजली सप्लाई का शेड्यूल हर दिन 24 घंटे का है। उसके बाबजूद भी विभाग के दृारा यहां आए दिन घंटो बिजली कटौती की जाती है लेकिन इन पड़ रही भीषण गर्मा के दौरान बिजली की ज्यादा कटौती होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रात में कई-कई बार बिजली कटौती होती रहती है, जिससे दिन में लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं रात में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिसके कारण रात में पंखे और कूलर नहीं चल पाते हैं और नींद खराब होती है। अधिकारियों से बात करो तो वह कभी पेड़ों की कटाई का हवाला देते नजर आते है तो कभी तार बदलने का बात...