लोहरदगा, अप्रैल 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही पंखा, कूलर और एसी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गर्मी शुरू होते ही इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार पंखों की कीमत में 100 से 500 रुपये, कूलर की कीमत लगभग 1000 से 1500 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही एयरकंडीशनर के दाम भी बढ़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के कारणप्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबा के भाव में आई तेजी के कारण पंखा, कूलर और एसी के दाम में तेजी आई है, क्योंकि इन उत्पादों में तांबा का प्रयोग होता है। मामले में ग्राहकों का कहना है कि जनवरी महीने में ही स्टॉक मंगाने वाले कारोबारी भी अब ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऊंचे दाम पर सामान बेच रहे हैं। गर्मी से र...