पारा चढ़ा-तपिश बढ़ी, कल से लू का दौर
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जेठ की गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को सूरज की दहकती किरणों का बल मिला और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर चला गया। यह स्थिति लगभग 15 दिनों के बाद दिखी है। इस बीच विभिन्न कारणों से गर्मी के तेवर ढीले पड़े हुए थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 मई से तापमान वृद्धि के साथ लू का भी दौर शुरू होगा। अगले हफ्ते यानी 18 मई के बाद के छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए डॉक्टरों ने बीमारियों में भी इजाफे का अंदेशा जताया है। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से अपराह्न 3-4 बजे के बीच बाहर बहुत जरूरी होने पर निकलें। निकलें भी तो तपिश-लू से बचाव के यथासंभव उपाय किए रहें। मौसम विभाग ने भी एक चेतावनी बुलेटिन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.