हापुड़, मई 12 -- हापुड़ में सूरज के तेवर सोमवार को फिर से उग्र हो गए। सुबह से ही मानों आसमान से आग बरसने लगी। इससे अधिकतम पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान गर्मी से पस्त हुए लोग बचाव के लिए तरह-तरह से जतन करते नजर आए। घर से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखे। पिछले करीब दस दिन तक मौसम महरबान रहा। आंधी-बारिश की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन अब दो तीन दिन से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है, सुबह से ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। यह भी पढ़ें- मौसम : सूर्यदेव के तेवर तल्ख, गर्मी से हाल-बेहाल इससे गर्मी और बढ़ गई है और बाजार की रौनक पर भी असर दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते रहे। जिधर छांव दिखाई देती, उधर ही चल रहे थे। लोग छाता और गमछा के जरिये धूप से बचाव कर रहे थे। इस बढ़ती गर्...