पारा चढ़ते गुल हो जा रही जंक्शन की बिजली
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जंक्शन की बिजली गुल रही। इस कारण प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, रेलवे क्वार्टर और स्टॉल संचालक घंटों परेशान रहे। सबसे बड़ी दिक्कत पानी की हुई। वाटर बूथ बंद होने से यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिला और सप्लाई का पानी भी कई नलकों से आना बंद हो गया।
पानी और शौचालय की समस्या पे एंड यूज शौचालय में भी पानी का संकट गहरा गया। महिला और पुरुष यात्रियों को शौचालय इस्तेमाल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर ठंडे पानी व पंखे के अभाव में बच्चे और बुजुर्ग यात्री बेहाल दिखे।
बिजली ब्रेकडाउन की समस्या हर चौथे-पांचवें दिन हो रहा ब्रेकडाउन : जंक्शन का बिजली विभाग फॉल्ट खोजने में लगातार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.