संवाददाता, मई 10 -- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी हवाओं और बादलों के वजह से पारे में गिरावट बरकरार है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.