सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- पाराबाजार, संवाददाता। पारा गनापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। चोर हजारों के समान चोर उठा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा गनापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया और विद्यालय के रसोई घर से गैस चूल्हा सिलेंडर भगोना बर्तन समेत भोजन बनाने के सारे कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब विद्यालय के शिक्षक आए तो देखा ताला टूटा पड़ा था और विद्यालय के सभी कीमती सामान गायब मिले जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक जगन्नाथ पांडेय के द्वारा बल्दीराय बीआरसी पर दी गई। प्रधानाध्यापक के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र देते हुए विधिक कार्यवाही की मांग की है। चोरों का हौसला बुलंद है और अब सरकारी संपत्ति को अपना निशाना बना रहे हैं जिससे पुलिस प्रशासन की शिथिलता सामने दिखा...