मेरठ, मार्च 15 -- परतापुर महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में शनिवार को तीन दिवसीय पारा कबड्डी प्रतियोगिता का जोश और उत्साह के साथ आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी विजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और अर्जुन अवॉर्डी बबीता नागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने पहले ही दिन दमदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। उद्घाटन मुकाबले में आंध्र प्रदेश और हरियाणा के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में आंध्र प्रदेश की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर हरियाणा को 13 अंकों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.