मुरादाबाद, फरवरी 22 -- फागुन के महीने में सामान्य की तुलना में कुछ अधिक तेजी से गर्म हो रहे मौसम के बीच रविवार को तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। जिसके चलते न सिर्फ दिन में गर्माहट अधिक महसूस की गई बल्कि सुबह और रात के समय की ठंडक में भी काफी कमी का एहसास किया गया। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जोकि, औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमालय क्षेत्र पर कई दिनों से कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने के चलते मौसम लगातार साफ बना होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ र...