गोड्डा, मई 31 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। पारा ओलिंपिक कमिटी ऑफ गोड्डा की एक विशेष बैठक शनिवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में हुई। विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में नए नेशनल स्पोर्ट्स कोड के आलोक में सभी निर्देशों एवं शर्तों का पालन करते हुए कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बतौर पर्यवेक्षक पैरा ओलंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के सचिव कुमार गौरव शामिल हुए। यह भी पढ़ें- हॉकी गोड्डा ने किया सब कमेटी का गठननव गठित कमिटी के सदस्य नव गठित कमिटी में सुरजीत झा को प्रधान संरक्षक जबकि पूर्व जिला परिषद सदस्य रामा रमण झा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनीष कुमार सिंह पुनः सचिव बनाए गए। वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह का चयन हुआ जबकि उपाध्यक्ष पद पर भोला पासवान, संगीता कुमारी एवं उर्मिला कुमारी के नामों पर सहमति बनी। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरे...