लखनऊ, मई 27 -- प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किया ब्रिज का 30 फीसदी काम हो चुका है पूरा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पारा रेलवे ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने धारा 19(1) का नोटिस जारी किया है। इससे पूर्व ब्रिज निर्माण में आड़े आ रही जमीनों और आवासों को लेकर राजस्व और सेतु निगम ने लोगों से बातचीत कर मसला हल करने का प्रयास किया था। बातचीत विफल रहने के बाद अब नोटिस जारी की गई है।

ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता राजाजीपुरम-पारा के बीच पड़ने वाली जलालपुर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम लगने से परेशान लोगों ने क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का अनुरोध जन प्रतिनिधियों और शासन से किया था। शासन ने 2023 को पारा आरओबी निर्माण की स्वीकृति दी। सेतु निगम ने अक्तूबर 2024 में राजाजीपुरम की तरफ से ब्रिज का ...