औरैया, दिसम्बर 12 -- औरैया में पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की ठंड ने शुक्रवार को लोगों को खूब कंपकंपाया। न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री पर पहुंचा। सुबह-शाम चल रही शीतलहर के कारण लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन में धूप निकल रही है। जिससे कुछ राहत मिल रही है, लेकिन जैसे ही सूर्य ढला, ठंड अपने चरम पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। नौ बजे के करीब धूप खिली और लोग सामान्य काम-काज के लिए घरों से निकले, लेकिन कई स्थानों पर लोग अलाव तापते दिखाई दिए। दोपहर में खिली धूप के बाद लोगों ने थोड़ी गर्माहट महसूस की। इसके विपरीत शाम छह बजे के बाद ठंडी हवा ने गलन इतनी बढ़ा दी कि लोग जल्दी-जल्दी घरों को लौटते दिखे। राहगीर सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में औरैया में सर्दी और तेज पड़ेगी। मौसम वैज्ञ...