जमशेदपुर, अगस्त 1 -- एमबीबीएस के जूनियर डॉक्टरों (इंटर्न) की तरह पारामेडिकल छात्रों को भी स्टाइपेंड देने की मांग को लेकर पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी। ये लोग रांची के नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मंत्री से छात्रावास की मांग करते हुए कहा कि धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज में पारामेडिकल छात्रों के लिए छात्रावास है, लेकिन पुराने मेडिकल कॉलेज में आज तक छात्रावास के लिए जगह भी चिन्हित नहीं हुई है। इस पर मंत्री ने एमजीएम के अधीक्षक से बात कर प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने स्टाइपेंड के लिए अपर मुख्य सचिव को फाइल बढ़ाने की बात कही। काफी इंतजार के बाद अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि पहले इस...