पारामातू गांव में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित
चतरा, मई 30 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पारामातू गांव में पर्यावरण संरक्षण और वन बचाने के उद्देश्य से वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पारामातू गांव के वन क्षेत्र में जाकर पेड़-पौधों को राखी बांधी गई तथा जंगलों की सुरक्षा और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुखिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। वन रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं। कार्यक्रम में वनरक्षी अमित कुमार और सुनील कुमार समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.