सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा में बुधवार को 308 चक्का वाली हेवी मशीन लेकर आ रही कौतुहल का विषय बनी। बुधवार की सुबह हैवी मशीन लेकर ट्रक जैसे ही शहरी क्षेत्र मे प्रवेश किया। हर घर के बडे, बच्चे और महिलाएं सड़कों पर निकल कर अपने मोबाईल कैमरे में तस्वीर कैद करतीं नजर आई। हैवी ट्रक को देखने के लिए लोगों का हुजुम सड़कों पर उतर आया था। इधर हैवी ट्रक के कारण बिजली तार काट दिए गए थे। समाचार लिखे जाने तक विदयुत आपूर्ति बाधित थी। वहीं विधि व्यवस्था के लिए सदर सीओ मो इम्तियाज अहमद, टाउन थानेदार संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।

मशीन की जानकारी बताया गया कि यूपी के शुगर फैक्ट्री के लिए बेल्जियम से लगभग 30 फीट ऊंची एक हैवी मशीन आयात किया गया है। जो समुद्री मार्ग से पारादीप के रास्ते भारत में प्रवेश की। पारादीप से इस हैवी म...